Faridabad News: हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल शुरू, 23 जिलों के 792 पहलवान दिखाएंगे दम
फरीदाबाद, अक्टूबर 22 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में गुरुवार को तीन दिवसीय हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रदेश के 23 जिलों से आए 792 पहलवान 24 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी के खिताबों के लिए जोर आजमाइश करेंगे। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकालकर खेल भावना, अनुशासन और एकता का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। इनसे शारीरिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की कुश्ती परंपरा गौरवशाली रही है। ऐसी प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.