फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। ओल्ड थाना क्षेत्र में एक महिला पर हनीट्रैप में फंसाकर एक व्यक्ति से जबरन वसूली करने का आरोप लगा है। महिला पर व्यक्ति की फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर रकम ऐंठने का आरोप है। ओल्ड थाना पुलिस ने महिला को सेक्टर-28 स्थित एक रेस्टोरेंट से एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: 20 लाख रुपये लेने के बाद भी महिला कर रही ब्लैकमेल, दो लाख और मांगेमामले की जानकारी पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भूड़ कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी महिला कुछ समय से अपने परिवार के साथ उनके मकान में किराये पर रह रही थी। इसी दौरान उसने शिकायतकर्ता के पति को अपनी बातों में फंसा लिया और उनकी फोटो व वीडियो बना ली। आरोप है कि इन्हीं फोटो और वीडियो को सार्वजनिक करने की धम...