Faridabad News: हथीन में स्वास्थ्य शिविर में 231 लोगों की जांच
फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथीन में उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 98 पुरुषों और 133 महिलाओं सहित कुल 231 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में 27 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई, जिनमें 10 की गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली पाई गई। सात लोगों को परिवार नियोजन संबंधी परामर्श दिया गया। वहीं, 108 लोगों की पोषण एवं खून की कमी की जांच की गई। इसके अलावा 132 लोगों के रक्तचाप और 132 लोगों के मधुमेह की जांच की गई। शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.