फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथीन मे मंगलवार को तथा सौंधहद में बुधवार 14 अक्तूबर को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे इन स्वास्थ्य जांच शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...