Faridabad News: हथीन में बंदरों का आतंक, युवक पर हमला कर हाथ पर काटा
फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन शहर में बंदरों का आतंक कुछ दिन थमने के बाद एक बार फिर देखने को मिला । बंदरों के हमलों से शहरवासी परेशान हैं। आए दिन बंदरों द्वारा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में बंदर ने वार्ड नंबर-13 में एक युवक पर हमला कर उसके हाथ पर काट लिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में एक बार फिर भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर की शाम को वार्ड नंबर-13 निवासी मोनू अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बंदर ने युवक के हाथ पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि हथीन शहर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.