फरीदाबाद, अक्टूबर 21 -- Faridabad News: पलवल/हथीन, अजित कुमार। हथीन शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब एक माह में बंदर लगभग 30 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। रविवार को तीन बंदरों को पकड़े जाने के बावजूद हमलों का सिलसिला नहीं थमा। सोमवार को दो और मंगलवार को एक व्यक्ति बंदर के हमले में घायल हो गया। लगातार हो रही घटनाओं से शहरवासियों में भय का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं। वहीं, कई मोहल्लों में लोग अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए रातभर पहरा देने को मजबूर हैं। युवक की गर्दन पर किया हमला

हथीन में बंदरों के हमले जारी सोमवार को गढ़ी मोहल्ला निवासी निखिल पर बंदर ने हमला कर उसकी गर्दन पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। इससे पहले रविवार को बंदरों को पकड़ने के अभियान के दौरान तीन बंदरों को प...