Faridabad News: हथीन में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए
फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: पलवल,सरसमल। हथीन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने दो अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनमें 30 अक्तूबर को विस्फोटक पदार्थों का निस्तारण और 12 नवंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शामिल है। दोनों कार्यों के दौरान अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभालेंगे। एसडीएम हथीन हरि राम ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के तहत ये नियुक्तियां की हैं। आदेश के अनुसार, विस्फोटक पदार्थों के निस्तारण के दौरान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अभियंता जसवीर सिंह बेनीवाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। वहीं, गुरुग्राम नहर के साथ मंडकोला-सिलानी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी विपिन व्यास यह जिम्मेदारी संभालेंगे। यह भी पढ़ें- Jahan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.