Faridabad News: हथीन की पनीर फैक्ट्री के कथित दूषित पानी से लोग परेशान
फरीदाबाद, अगस्त 5 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन औद्योगिक क्षेत्र की एक पनीर फैक्ट्री से कथित रूप से गंदा और बदबूदार पानी छोड़े जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। हथीन औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक पनीर फैक्ट्री को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला कथित दूषित पानी लंबे समय से खुले में छोड़ा जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में बदबू फैलती है और लोगों को रोजाना आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है तथा आसपास का वातावरण प्रभावित होता है。
शिकायत की प्रकृति स्थानीय लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.