फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। एवीटी स्टाफ हथीन की टीम ने थाना उटावड क्षेत्र के गांव मलाई में हुए झगड़े और हत्या के मामले में नामजद तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि 13 जून 2026 को शिकायतकर्ता अब्दुल हन्नान निवासी गांव मलाई ने थाना उटावड में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जून 2026 की शाम उनकी पुत्रवधू के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज की। जब परिवार के लोग शिकायत करने गए, तो आरोपियों ने रंजिश रखते हुए उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपी लाठी, डंडा, फरसा, सरिया और कुल्हाड़ी जैसे तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और जानलेवा हमला कर दिया था ।हमले में नोमान सहित 6 को गंभीर चोटें आईं। घायलों में से नोमान की इलाज के दौरान 18 जून को मृत्यु हो गई थी । इस मामले में आरोपी ताहिर और हब्डू को गि...