Faridabad News: हत्या के प्रयास मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। थाना धौज क्षेत्र में स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या के प्रयास के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 ने कार्रवाई करते हुए दो और सह-आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले स्कॉर्पियो चालक एवं मुख्य आरोपी तहसीन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। गिरफ्तार आरोपियों में वसीम और असलम निवासी गांव धौज शामिल हैं, जो सगे भाई हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 1 जुलाई की शाम सिरोही-बीजोपुर रोड पर गांव धौज और सिरोही के दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गांव सिरोही निवासी सद्दीक उर्फ शहनाज को स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी गई थी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई शहरयाद की शिकायत पर थाना धौज में हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है。 यह भी पढ़ें- Faridabad News: मुखबिरी के शक में युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.