Faridabad News: हड़ताल से नगर निगम का कामकाज सातवें दिन भी प्रभावित रहा
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के सातवें दिन बुधवार को नगर निगम में कामकाज प्रभावित रहा। सफाई, सीवर, बागबानी विभाग, इंजीनियरिंग, वाटर सप्लाई और सैनिटेशन समेत कई विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से फील्ड और कार्यालय स्तर के कार्य प्रभावित हुए। इसका सीधा असर शहरवासियों को मिलने वाली सफाई और अन्य नागरिक सेवाओं पर पड़ा। हड़ताली कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर की अध्यक्षता में एकत्रित हुए और सरकार की नीतियों व कथित वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभा का संचालन यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में बिगड़े हालात, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.