फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फरीदाबाद और गुरुग्राम में कूड़े के ढेरों और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार पर निशाना साधा है। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने आरोप लगाया कि दोनों शहरों में करीब चार से पांच हजार टन कूड़ा जमा होने के बावजूद इसके निस्तारण के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे नागरिकों को दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कूड़े के निस्तारण केंद्र फुल, शहर का कूड़ा उठना बंदफरीदाबाद में कूड़ा निस्तारण संयंत्र पर सवाल शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद में कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित करने में सरकार विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण एवं ऊर्जा उत्पादन...