Faridabad News: हंगामा और अश्लील हरकतों के आरोप में छह गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने और मारपीट कर शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल थाना पुलिस ने नगेंद्र को महिलाओं पर फब्तियां कसने तथा असरफ को अश्लील इशारे करने के आरोप में पकड़ा। वहीं, अजरौंदा सब्जी मंडी के पास मारपीट के मामले में सौरभ और राजीव तथा ओल्ड फरीदाबाद के तालाब रोड पर हुए विवाद में धन सिंह सैनी और राहुल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सरूरपुर मारपीट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.