फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: पलवल,संवाददाता। अलग अलग थानाक्षेत्र अंतर्गत दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक घटना के बाद वाहनों को छोडकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। होडल की बेढ़ा पट्टी निवासी देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 22 अगस्त को वह और उसके पिता बाजार से सामान खरीदने के लिए गए हुए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों गोडोता मोड पर आटो के इंतजार में खड़े थे तभी एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पिता गंभीर तौर से घायल हो गया। घायल हालत में वह उसे अस्पताल ले गया जहां उपचार के दौरान उसके पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं, गांव अलावलपुर निवासी आशिक ने बताया कि उसका बडा भाई शौकीन लोडिंग कांटा रिपेरिंग का काम करता था। हर रोज की तरह वह सुबह नूंह में अपने काम पर ज...