Faridabad News: स्विफ्ट कार चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बाइक भी बरामद
फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने स्विफ्ट कार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्विफ्ट कार के अलावा सात अन्य बाईक भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान नीरज उर्फ मोनू निवासी अलावलपुर और अनील उर्फ कलवा निवासी गौरीला मोहल्ला, पलवल के रूप में हुई है। 19 अगस्त को गोयल अस्पताल के पास सर्विस रोड से राजस्थान निवासी अवधेश की स्विफ्ट कार चोरी हुई थी।जांच के दौरान पुलिस ने 4 सितंबर को पलवल-हथीन रोड स्थित रतीपुर केएमपी पुल के पास दोनों आरोपियों को चोरी की कार सहित पकड़ लिया। पूछताछ में नीरज से पांच और अनील से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.