फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। गांव घरोड़ा स्कूल में एकॉर्ड अस्पताल की ओर से रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 85 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। अस्पताल चेयरमैन एवं वरिष्ठ ज्वाइंट रिपलेसमेंट सर्जन डॉ. युवराज कुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने की मांग की। शिविर में पेट, लीवर और आंत संबंधी रोग, फेफड़े एवं श्वास रोग, मस्तिष्क और स्पाइन, स्त्री रोग तथा जनरल फिजिशियन सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। इसके अलावा शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी और एसपीओ-2 जैसी जरूरी जांच भी नि:शुल्क ...