Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में गढ़वाली संस्कृति से भी रूबरू होंगे जिलेवासी
फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार से जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों ने सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में अभ्यास शुरू किया। समारोह के लिए चयनित होने के लिए विद्यार्थियों ने जमकर पसीना बहाया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलेवासियों को गढ़वाल की संस्कृति से भी रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में गढ़वाली सांस्कृतिक नृत्य को भी शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों की ओर से समारोह आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान तिरंगा फहराने के साथ आजादी के महत्व को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भाषणों के जरिये अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.