Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्वतंत्रता दिवस में अब महज चार दिन शेष हैं। ऐसे में जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति प्रस्तुतियों और पीटी शो की रिहर्सल कराई जा रही है। वहीं सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में जवानों की परेड की तैयारियां भी जारी हैं। जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड मैदान में आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में रिहर्सल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को सेक्टर-12 हेलीपैड मैदान में जिला प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में अभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय समारोह में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। एनआईटी स्थित पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.