Faridabad News: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर को राज्य स्तर पर मिला पुरस्कार
फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के तहत शहर के तीन वार्डों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए चुना गया है। इन वार्डों को 65 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जिसमें वार्ड नंबर 28 और 32 को 25-25 लाख रुपये, जबकि वार्ड नंबर एक को 15 लाख रुपये मिलेंगे। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पुरस्कार राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की तरफ से सात सितंबर को आयोजित स्वच्छ वायु दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वार्डों की घोषणा की गई थी। इसमें फरीदाबाद के तीन वार्डों को हरियाणा में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों के रूप में चुना गया है। -
प्रदूषण न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.