फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम की ओर से एनआईटी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के तहत 4-बिन स्रोत अलग-अलग कूड़ा करना, स्टॉप डायरिया अभियान और सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ विषय पर जन-जागरूकता अभियान चलाया। इसी प्रकार सेक्टर-16 मार्केट और ओल्ड फरीदाबाद में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दुकानदारों, राहगीरों स्वछता के प्रति जागरुक किया गया। सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, एनआईटी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग संग्रह, चार-बिन प्रणाली, डायरिया से बचाव और स्वच्छ जीवनशैली की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता का संदेश दें।इसके अलावा सेक्टर-16 मार्केट और ओल्ड फरीदाबाद में नुक्कड़ नाटक ...