Faridabad News: स्वच्छता अभियान के बाद भी गंदगी-अंधेरे से निजात नहीं
फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का शहर में कोई खास असर देखने को मिल नहीं मिल रहा है। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। स्मार्ट रोड सहित मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। लाइटें खराब होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे अभियान केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है। नगर निगम की ओर से सात जुलाई से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए प्रत्येक वार्ड में 46 विशेष टीमों का गठन किया है। इन टीमों को रोजाना कम से कम एक किलोमीटर सड़क की सफाई करने और संबंधित क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्गों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.