फरीदाबाद, अगस्त 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में जल निकासी पर करीब 50 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद तीन दिन की बारिश ने व्यवस्थाओं की हकीकत उजागर कर दी। शहर के मुख्य मार्गों, अंडरपास और कई कॉलोनियों में अब भी पानी भरा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित है। करोड़ों रुपए की तैयारियों के बावजूद जलभराव से राहत नहीं मिलने पर नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। तीन दिन बाद भी पानी में डूबे कई इलाके यह भी पढ़ें- Faridabad News: रेलवे अंडरपास में डूबी कार, चालक को बमुश्किल निकालामुख्य मार्गों में जलभराव शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जमा पानी अब तक नहीं निकल सका है। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के कई हिस्सों, अंडरपास और निचले इलाकों मे...