Faridabad News: स्मार्ट सिटी में 20 स्थानों पर ट्रैफिक जाम से हवा जहरीली हो रही
फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। दीवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ और शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम ने प्रदूषण की समस्या को और गंभीर कर दिया है। शहर के करीब 20 प्रमुख स्थानों पर रोजाना लगने वाले जाम के कारण वाहन घंटों तक सड़कों पर खड़े रहते हैं। इससे वाहनों के साइलेंसर से निकलने वाला धुआं हवा में जहरीले प्रदूषक घोल रहा है। गुरुवार को फरीदाबाद का भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया, जबकि बल्लभगढ़ में यह 316 तक पहुंच गया। शहर में सुबह के समय सफेद धुंध की चादर छाई रही। दो पहिया वाहन चालकों को आंखों में जलन भी महसूस हो रही थी। सेक्टर-11 और सेक्टर-30 में एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। वहीं एनआईटी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर 279 रहा। हालांकि यह अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कम है, लेकिन यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.