Faridabad News: स्मार्ट सिटी में सर्दी के साथ बढ़ने लगा प्रदूषण
फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सर्दी की दस्तक के साथ ही शहर की आबोहवा बिगड़ने लगी है। सुबह और शाम के समय हवा में धूल और धुएं की परत महसूस की जा रही है। प्रदूषण बढ़ने के बावजूद नगर निगम और प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदम जमीन स्तर पर नाकाफी नजर आ रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए नगर निगम मुख्यालय की छत सहित कई स्थानों पर लगाई गई एंटी स्मॉग गन चालू नहीं हैं। वहीं, जर्जर सड़कों और निर्माणाधीन इलाकों से उड़ने वाली धूल भी हवा को प्रदूषित कर रही है। शनिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण की खराब श्रेणी में आता है। पिछले कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। दिन में गर्मी और सुबह शाम गुनगुनी ठंड महसूस होने लगी है।अधिकतम तापमान 36 और 23 डिग्री दर्ज किया। सर्दी बढ़ने के साथ हवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.