Faridabad News: स्मार्ट सिटी में प्रदूषण युवाओं को हृदय रोगी बना रहा
फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में प्रदूषण युवाओं में हृदय रोग का कारण बन रहा है। प्रदूषण के सूक्ष्म कण फेफड़ों के जरिये रक्त प्रवाह को प्रभावित करते हैं और रक्त वाहिकाओं में लगातार एकत्रित होते रहते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जिले में करीब सात हजार हृदय रोगी हैं। इनमें से 31 प्रतिशत मरीज युवा हैं, जिनकी आयु 25 से 45 वर्ष के बीच है। जिले में प्रदूषण के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। फरीदाबाद हमेशा प्रदूषण के मामले में टॉप-10 शहरों की सूची में शामिल रहता है। जिले में मानसून की विदाई के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है और दशहरे के बाद यह खराब श्रेणी में पहुंच जाता है। वहीं, दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के स्तर को पार कर जाता है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.