Faridabad News: स्मार्ट सिटी में नाग पंचमी एवं सावन का सोमवार श्रद्धा एवं आस्था से मनाया
फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सावन के सोमवार के साथ स्मार्ट सिटी में नागपंचमी का पर्व भी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं नागपंचमी के अवसर पर जिलेवासियों ने घरों में भी विधि-विधान से पूजा की। कई लोगों ने घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर गोबर से नाग की आकृति बनाई और उसकी पूजा-अर्चना की। इसके अलावा मंदिरों में नाग देवता की प्रतिमा पर दूध, जल और पुष्प अर्पित किए गए। महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और संतान की मंगलकामना के लिए व्रत रखा। सावन के सोमवार और नागपंचम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.