फरीदाबाद, अक्टूबर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में किस इलाके की हवा कितनी साफ है और कहां प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, इसका पता लगाना अब और आसान होगा। जिले में वायु गुणवत्ता की निगरानी का दायरा बढ़ाने के लिए चार नए स्वचालित वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र यानि एयर क्वालिटी मॉनेटरिंग सिस्टम (एक्यूएमएस) स्थापित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: प्रदूषण स्तर की निगरानी के लिए चार केंद्र बनेंगेप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह एक्यूएमएस ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित अमृता अस्पताल, सेक्टर-70, बड़खल-सूरजकुंड मार्ग स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी और फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित टीएचएसटीआई पर लगाए जाएंगे। इनके शुरू होने के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों की हवा की गुणवत्ता की अधिक व्यापक और क्षेत्रवार निगरानी हो सकेगी। बता दें ...