फरीदाबाद, जुलाई 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन 17 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाएगा। अभियान के तहत सभी वार्डों में जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में हजारों पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम प्रशासन के अनुसार प्रत्येक वार्ड पार्षद को 100-100 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि प्रत्येक विधायक को 500 पौधे दिए जाएंगे। इसके अलावा निगम की ओर से तीन हजार से अधिक अतिरिक्त पौधे भी शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। अभियान में छायादार पौधों के साथ-साथ फलदार पौधों को भी शामिल किया गया है, ताकि हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्दे...