फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा करने का शुक्रवार को अंतिम दिन होने के कारण जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। बता दें कि जिले में 18,89,793 मतदाताओं की एसआईआर में शामिल किया गया था। सूत्रों के अनुसार इनमें से करीब 73 प्रतिशत यानि 13.71 लाख मतदाताओं का डेटा ऑनलाइन किया गया है।

मतदाता केंद्रों पर भीड़ बड़ी संख्या में लोग अपने गणना प्रपत्र जमा कराने और मतदाता सूची से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। अंतिम दिन होने के कारण कई केंद्रों पर लोगों को अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। स्मार्ट सिटी के मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और अन्य कर्मचारियों ने दिनभर गणना प्रपत...