Faridabad News: स्मार्ट सिटी में अधिकतम तापमान सामान्य लेकिन उमस कर रही परेशान
फरीदाबाद, अगस्त 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में तापमान सामान्य रहने के बावजूद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन वातावरण में 81 प्रतिशत तक पहुंची आर्द्रता के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। स्मार्ट सिटी में प्रतिदिन बादल भी छा रहे हैं और छिटपुट बारिश भी हो रही है, लेकिन इससे उमस कम होने की बजाय बढ़ रही है। उमस भरे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार तथा पेट संबंधी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अकेले बीके अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल और पेट की समस्याओं से पीड़ित 50 से 55 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। यदि जिले के सभी सरकारी अस्पतालो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.