फरीदाबाद, सितम्बर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे के बीच स्टाफ की भारी कमी सामने आई है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पांच शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और सेक्टर-55 स्थित पॉलीक्लीनिक में स्वीकृत 149 पदों में से 97 पद रिक्त हैं। यानी करीब 64 फीसदी पदों पर कर्मचारी तैनात नहीं हैं। इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में फिलहाल केवल 52 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।यह आरटीआई समाजसेवी सतीश चोपड़ा ने लगाई थी। इसके अनुसार शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी छह पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार के ल...