Faridabad News: स्मार्ट सिटी के लोग भगवान गणेश के स्वागत में जुटे
फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गणेश चतुर्थी को लेकर स्मार्ट सिटी में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास सहित कई जगहों पर भगवन गणेश की प्रतिमाओं के अस्थायी स्टॉल देखे जा सकते हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार छोटी-बड़ी और विभिन्न स्वरूपों वाली गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं सार्वजनिक गणेश उत्सव आयोजित करने वाली समितियों ने भी पंडाल तैयार करने और सजावट का काम शुरू कर दिया है। शहर में इस बार 50 से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव मनाया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर विभिन्न समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए सजावट और रोशनी का काम कराया जा रहा है। जिले में महाराष्ट्र मित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.