Faridabad News: स्मार्ट सिटी के दो अध्यापकों को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी के दो अध्यापकों को पांच सितंबर, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इनमें सेक्टर-55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सतेंद्र सौरोत को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें वर्ष 2024 के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, गांव पाली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की विज्ञान अध्यापक स्वाति रानी को वर्ष 2025 के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने दोनों अध्यापकों को बधाई दी है। दोनों अध्यापकों के 30 वर्षों के लंबे अध्यापन करियर में उत्कृष्ट प्रतिभा को देखते हुए यह पुरस्कार दिए जा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.