Faridabad News: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर कचरे का अंबार लगा
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। हालात यह है कि कई स्थानों पर सड़कों के किनारे सैकडों टन कचरा जमा हो गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ गया है। शहर में रोजाना विभिन्न स्रोतों से करीब 1200 टन कचरा निकलता है। बंधबाड़ी कूड़ा डंपिग यार्ड में कूड़ा डालने पर रोक लगने के बाद नगर निगम द्वारा 150 टन गुरुग्राम पेपर मील और 150 मुजेड़ी में भेजा जाता है। इन प्लांटों की क्षमता काफी कम है। ऐसे में निगम बाकी बचे कचरे को प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण प्लांट भेज देता है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.