फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जन्माष्टमी का पर्व संपन्न होने के साथ ही जिले में रामलीलाओं के मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। छह अक्तूबर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रामलीलाओं का मंचन शुरू होगा, जो दशहरा तक चलेगा। इसके लिए विभिन्न रामलीला कमेटियों से जुड़े कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दी है। कलाकार दिनभर नौकरी, कारोबार और अन्य कामकाज में व्यस्त रहने के बाद शाम को रामलीला के लिए एकत्रित हो रहे हैं। प्रतिदिन ढाई से तीन घंटे तक संवाद, अभिनय और मंचन का अभ्यास किया जा रहा है। कलाकारों का कहना है कि रामलीला के पात्रों को जीवंत बनाने के लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार विजय रामलीला कमेटी के मंच पर पहली बार माता सीता का किरदार महिला कलाकार निभाएगी। एलएलबी फाइनल ईयर की छात्रा दीपांशी अरोड़...