Faridabad News: स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी के प्लॉट में जलभराव से तीन मकानों में दरार
फरीदाबाद, अगस्त 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी के सेक्टर-32 में प्लॉट में बारिश का पानी जमा होने की वजह से आसपास के तीन मकानों में दरार आ गई। इससे मकानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
समस्या का समाधान इस संबंध में सुप्रीम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (एसआरडब्ल्यूए) ने नगर निगम अधिकारियों और सेक्टर-31 थाना पुलिस को शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील यादव और प्रभावित मकानों के निवासियों ने बताया कि एक प्लॉट में निर्माण के लिए गहरी खुदाई और फुटिंग का काम किया जा रहा है। उन्होंने पहले ही संबंधित प्लॉट मालिक को बारिश के मौसम में खुदाई और निर्माण कार्य नहीं करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद काम जारी रखा। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद खुदाई वाले हिस्से में जलभराव हो गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.