फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। जिला अदालत परिसर सेक्टर-12 में शनिवार को चेक बाउंस मामलों के निस्तारण के लिए स्पेशल लोक अदालत आयोजित की गई। लोक अदालत में चेक बाउंस से संबंधित 1053 मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से 474 मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इन मामलों में 4.35 करोड़ रुपये की रकम पर समझौता हुआ। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी चेयरमैन एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हर सिमरन सिंह सेठी के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में चेक बाउंस मामलों के निस्तारण के लिए स्पेशल लोक अदालत आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- स्पेशल लोक अदालत में चेक बाउंस के 474 मामलों का निपटारा इसी क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीद...