Faridabad News: स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-7 स्थित केएल मेहता स्कूल में चल रही चार दिवसीय हरियाणा स्टेट जूनियर (अंडर-19) एवं सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। फरीदाबाद जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय सपरा ने बताया कि तीसरे दिन हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-19 और सीनियर वर्ग के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। वहीं कई मुकाबले सीधे गेम में समाप्त हुए, जबकि कुछ मैचों में खिलाड़ियों को जीत के लिए तीन गेम तक संघर्ष करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Fari...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.