Faridabad News: स्क्रैप सप्लाई के नाम पर 65 लाख की ठगी, छह लोगों पर मुकदमा
फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्क्रैप की आपूर्ति करने के नाम पर 65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता रोहित सिंघल और उनके साझेदारों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अशफाक अहमद नामक व्यक्ति ने उनकी मुलाकात उमेश महतो, उसकी पत्नी सुमिता कुमारी, देवाशीष सिन्हा, जितेंद्र और शिल्पी से कराई थी। आरोपियों ने खुद को स्क्रैप कारोबार से जुड़ा बताते हुए दावा किया कि उनकी कंपनी स्कोरिया इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को झारखंड की एक स्टील कंपनी से स्क्रैप खरीदने और बेचने का अधिकार मिला हुआ है। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी: 2 डेरा मंडी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.