Faridabad News: स्क्रैप गोदाम में जुआ अडडे का भंडाफोड़
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा डीएलएफ ने गगन स्क्रैप मार्केट में स्क्रैप गोदाम में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किया है। मौके से दो लाख चार हजार 220 रुपये, बड़ी संख्या में गेमिंग टोकन, दो वॉकी-टॉकी सेट, लूडो गिट्टियां, एक रजिस्टर और जुआ संचालन में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एनआईटी निवासी पुलकित, राजेश कुमार, मेहुल, अशोक नगर दिल्ली निवासी मनीष, दिल्ली विकासपुरी निवासी तरुण के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.