Faridabad News: स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 11 के चालान काटे
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने स्कूल बसों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। बुधवार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रुहानी ने फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों और निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर 11 स्कूल बसों के चालान काटे गए। जांच के दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज, चालकों के लाइसेंस, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। जिन बसों में दस्तावेजों की कमी या निर्धारित सुरक्षा सुविधाओं का अभाव मिला, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। एसडीएम रुहानी ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Jamui News: स्कूली वाहनों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.