फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-10 स्थित श्रीराम ग्लोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव संकल्प शक्ति का आयोजन ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आध्यात्मिकता, नैतिक मूल्यों और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एवं हरियाणा की पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. राजश्री सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्रीराम सोसाइटी ऑफ रियल एजुकेशन की चेयरपर्सन डॉ. अमृता ज्योति ने कहा कि बच्चों की सफलता केवल शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उनके विचारों, व्यवहार और संस्कारों से भी तय होती है। शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। मुख्य अतिथि ड...