फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का बहुप्रतीक्षित अलंकरण (इन्वेस्टिचर) समारोह विद्यालय के सभागार में अत्यंत गरिमामय, उल्लासपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।प्रधानाचार्य नितिन वर्मा और निदेशक कल्पना वर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर ऐसी समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों का सशक्त विकास सुनिश्चित करती है। समारोह का उद्देश्य नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का औपचारिक अलंकरण एवं मेधावी विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक ...