Faridabad News: स्कूटी आगरा नहर पर खड़ी कर गायब हुआ युवक
फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। श्याम कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय कृष्ण कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह छह अगस्त की सुबह करीब पांच बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। उसकी स्कूटी आगरा कैनाल सेक्टर-3 के पास खड़ी मिली है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसे आगरा कैनाल में तलाश करना शुरू कर दिया है। परिजनों के अनुसार कृष्ण कुमार तिगांव रोड पर दुपहिया वाहनों की मरम्मत का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। दोनों बेटों की उम्र 17 और 14 वर्ष है। बताया गया है कि कृष्ण कुमार पिछले कुछ समय से किडनी में पथरी और शुगर की बीमारी से परेशान था। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहता था.
तलाश की प्रक्रिया परिजनों को जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.