Faridabad News: स्कंदमाता से सुख-समृद्धि की कामना, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को शहर में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा शांति की कामना की। घरों में भी महिलाओं ने व्रत रखकर मां की आराधना की। विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, हवन और पूजा-पाठ के आयोजन किए गए। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। गुरुवार सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.