Faridabad News: सोसाइटी में फिर बंद हुई लिफ्ट, आधे घंटे तक परिवार फंसा रहा
फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने की समस्या लगातार बनी हुई है।
लिफ्ट बंद होने की घटना सोमवार रात टावर-20 में एक लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे एक परिवार करीब आधे घंटे तक अंदर फंसा रहा। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है। निवासियों का आरोप है कि खराब रखरखाव और बिजली संबंधी समस्याओं के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे पति-पत्नी और उनका करीब तीन वर्षीय बच्चा लिफ्ट से अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट बीच में ही बंद हो गई। परिवार ने तुरंत मदद के लिए सूचना दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान छोटा बच्चा काफी घबरा गया और रोने लगा। निवासी अमर सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.