Faridabad News: सैर पर निकले कारोबारी की सड़क हादसे में मौत
फरीदाबाद, जुलाई 19 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-3 के सामने सिही गांव के पुराने पुल के पास एक कारोबारी व्यक्ति की शनिवार सुबह सैर के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-तीन बल्लभगढ़ निवासी रोहित कनोजिया ने बताया कि उनके पिता राजकुमार कोयला बेचने का काम करते थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह रोजाना की तरह सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई है। इसके बाद परिजन सर्वोदय अस्पताल पहुंचे, जहां मोर्चरी में रखे शव की पहचान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.