Faridabad News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अनुभवों से कानून व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। पुलिस लाइन सेक्टर-30 में शुक्रवार को फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद गोष्ठी आयोजित की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कार्यक्रम में 20 से अधिक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शामिल हुए। गोष्ठी में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संवेदनशील व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता को पुलिस की सबसे बड़ी ताकत बताया। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और पुलिस कल्याण योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पुलिस अधीक्षक ने सुनी जवानों की समस्याएं, दिया निराकरण का निर्देश यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.