Faridabad News: सेलोटी रोड टूटने से घरों के सामने भरा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी
फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। सेलोटी गांव में टूटी सड़क पर बारिश का पानी भरने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नांगल ब्राह्मण-सेलोटी मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। नांगल ब्राह्मण से सेलोटी गांव तक जाने वाली सड़क दोनों गांवों को शहर से जोड़ती है। सेलोटी गांव में पहुंचते ही सड़क की हालत काफी खराब हो जाती है। जगह-जगह सड़क की परत उखड़ी हुई है और बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। कई स्थानों पर पानी सड़क से निकलकर लोगों के घरों के सामने तक पहुंच जाता है। इससे घरों में रहने वाले लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.