फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-81 में वर्षों से हाइटेंशन बिजली का टावर हटने का इंतजार किया जा रहा है। सेक्टर बसने के करीब 15 साल बाद भी मास्टर रोड के बीच खड़ा यह टावर लोगों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच टावर होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। रात के समय हादसे का खतरा और बढ़ जाता है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 75 से सेक्टर 81 तक दो हजार से अधिक परिवार रह रहे हैं। सेक्टर को विकसित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने करीब 15 साल पहले जमीन का अधिग्रहण किया था। इसके बाद यहां आवासीय सोसाइटियां और अन्य निर्माण शुरू हुए। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में रहने भी लगे, लेकिन हाइटेंशन लाइन का टावर...